क्या बुखार के साथ हाथ-पैर ठंडे होना सामान्य है?HealthPlanet

Posted on Wed 7th Dec 2022 : 09:34

क्या आपके बच्चे के हाथ-पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे रहते हैं? जानें इसका कारण और बचाव के तरीके

आपके बच्‍चे के हाथ और पैर भी ज्‍यादा ठंडे रहते हैं? अगर हां तो जानें क्‍या हो सकते हैं कारण और बचाव के तरीके

सर्द‍ियों में तापमान घटने के साथ माता-प‍िता बच्‍चे की सेहत के प्रत‍ि च‍िंता में आ जाते हैं। ऐसी कई समस्‍याएं हैं तो ठंड के द‍िनों में बच्‍चे के शरीर में देखने को म‍िल सकती है जैसे बच्‍चे के हाथ और पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे होना। ठंड के द‍िनों में शरीर ठंडा होना एक आम समस्‍या लग सकती है पर जब बात श‍िशु की हो तो कई माता-प‍िता इसे बुखार या जॉन्‍ड‍िस से जोड़कर देखते हैं। गूगल सर्च इंजन पर सबसे ज्‍यादा पूछे गए सवालों में से एक सवाल ये भी था क‍ि बच्‍चे के हाथ-पैर ठंडे क्‍यों हो जाते हैं? इस सवाल पर एक्‍सपर्ट से बातचीत के बाद हम आप तक इस समस्‍या का कारण और उपाय इस लेख के माध्‍यम से बताएंगे। इस व‍िषय पर बेहतर जानकारी के ल‍िए हमने लखनऊ के डफर‍िन अस्‍पताल के वर‍िष्‍ठ बाल रोग व‍िशेषज्ञ डॉ सलमान खान से बात की।


बच्चों के हाथ-पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे क्‍यों रहते हैं? (Causes of cold hand and feet of baby)
छोटे बच्‍चों के हाथ-पैर अक्‍सर ठंड के द‍िनों में सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे लगते हैं। इसके पीछे का कारण है क‍ि बच्‍चे का सर्कुलेशन स‍िस्‍टम बाहरी वातावरण की आदत बना रहा होता है ज‍िसके कारण शरीर की गरमाहट कम हो जाती है ज‍िससे बच्‍चे के हाथ और पैर ठंडे लगते हैं। बच्‍चे के हाथ-पैर ज्‍यादा ठंडे रहने का कारण ये भी हो सकता है क‍ि आपने उसे कवर न क‍िया हो ऐसे में बच्‍चे के हाथ-पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे हो सकते हैं। हाथ और पैर ठंडे ब्‍लड सर्कुलेशन के कारण होते हैं। ब्‍लड सर्कुलेशन हाथ और पैर में जाते-जाते कम होने लगता है ज‍िससे ठंड के द‍िनों में श‍िशु के हाथ और पैर बाक‍ि अंगों से ज्‍यादा ठंडे लग सकते हैं। इस प्रक्र‍िया से डरें नहीं, तापमान घटने के साथ कुछ आसान उपायों को अपना सकते हैं।


डॉक्‍टर की मदद कब लें? (When to seek doctor advice)

वैसे तो ठंड के मौसम में ये एक सामान्‍य प्रक्र‍िया है जो बच्‍चों से लेकर बड़ों तक में हो सकती है। अगर आपको लग रहा है क‍ि बच्‍चे के हाथ और पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे हैं तो आप उन्‍हें अच्‍छी तरह से कवर करके रखें पर अगर हाथ और पैर ठंडे होने के साथ बच्‍चा रो रहा है या बच्‍चे में च‍िड़च‍िड़ेपन के लक्षण नजर आ रहे हैं तो डॉक्‍टर से संपर्क करें। आप बाल रोग व‍िशेषज्ञ से म‍िलकर इस समस्‍या का हल न‍िकाल सकते हैं।


बच्‍चों के हाथ-पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे होने की समस्‍या को कैसे रोकें? (How to prevent cold hand and feet of baby)
बच्‍चों के हाथ-पैर सामान्‍य से ज्‍यादा ठंडे होते हैं तो आप इस समस्‍या से बचने के ल‍िए न‍िम्‍न उपाय अपना सकते हैं-

आप बच्‍चे के हाथ और पैरों की माल‍िश करें। माल‍िश से पैर और उंगल‍ियों में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ता है और ऑक्‍सीजन भी बेहतर तरीके से अंगों तक पहुंच पाती है।
इससे ठंड के द‍िनों में बच्‍चे के हाथ और पैर गरम रहेंगे। आपको माल‍िश के ल‍िए सरसों का तेल गुनगुना करना है और हल्‍के हाथ से माल‍िश करनी है। आप हफ्ते में दो से तीन बार माल‍िश कर सकते हैं।
ठंड के समय आपको बच्‍चे को कवर करके रखना चाह‍िए, इससे बच्‍चे के हाथ और पैर जरूरत से ज्‍यादा ठंडे होने से बच सकेंगे।
बच्‍चे के शरीर में ठंडी हवा न लगने दें। आप बच्‍चे को ब्‍लैंकेट उढ़ा सकते हैं पर वो ज्‍यादा भारी नहीं होनी चाह‍िए।
शरीर में पानी की कमी के कारण भी हा‍थ और पैर ज्‍यादा ठंडे हो सकते हैं, 6 महीने से ऊपर के बच्‍चों को पर्याप्‍त मात्रा में पानी प‍िलाएं और 6 माह से छोटे बच्‍चों को स्‍तनपान का सेवन करवाते रहें।

जन्‍म के बाद बच्‍चे का पहला ठंड का मौसम है तो आप अपने पास थर्मामीटर रखें, अगर बच्‍चे के शरीर का तापमान सामान्‍य से ज्‍यादा कम या ऊपर हो तो तुरंत डॉक्‍टर से संपर्क करें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info